Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सड़क हादसे में एक अधेर व्यक्ति की मौत।

 सड़क हादसे में एक अधेर व्यक्ति की मौत।


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

 तेघड़ा थाना अंतर्गत दुलारपुर एनएच 28  मार्ग पर गुरुवार  की रात्रि एक अधेर व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सड़क पर शव को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती कर रहे तेघड़ा थाना एएसआई चंद्रशेखर ने पुलिस बाल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर  आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है, हालांकि समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी । तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। शिनाख्त नहीं हो सकने पर पुलिस शव का अंतिम संस्कार कर देगी।बताया जाता है कि जिस अधेर की सड़क दुर्घटना में मौत हुई वह मानसिक रूप से डिस्टर्ब था। और दुर्घटना से पहले इधर-उधर भटक रहा था। आशंका जतायी जा रही है कि गुरुवार  देर रात  किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए  रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom