तेघड़ा में तीसरे चरण के पांच पैक्सों के चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन , सर गर्मी तेज
तेघड़ा /बेगूसराय
प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव तीसरे चरण में होगा। चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में सर गर्मी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रखंड के पांच प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) गौरा 1 , गौरा 4 , बरौनी 1 ,चिल्हाय एवं चकदाद मधुरापुर का चुनाव 29 नवंबर को होगा। तेघड़ा बीडीओ राकेश कुमार तथा प्रखंड सहकारिता अधिकारी विजय मालाकार ने बताया कि तीसरे चरण में तेघड़ा प्रखंड के पांच पैक्सों का चुनाव होना है। 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज 25 अक्टूबर शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया और सूचना का प्रकाशन 30 अक्टूबर को होगा। 16 ,17 एवं 18 नवंबर तक नामाकंन पत्र दाखिल किया जायेगा। 19 एवं 20 नवंबर को नामाकंन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 22 नवंबर को नाम वापसी के उपरांत प्रतीक चिह्न आवंटन होगा। 29 नवंबर को मतदान तथा मतदान के तुरंत बाद उसी दिन या फिर अगले दिन 30 नवंबर को मतगणना होनी है। बीसीओ विजय मालाकार ने बताया कि पांच पैक्सों में चुनाव को लेकर संबंधित पंचायतों में सरगर्मी तेज हो गई है। मतदाता सूची के प्रारूप के प्रकाशन के उपरांत 22 अक्टूबर को दावा-आपत्ति की समय सीमा खत्म हो चुकी है। आज 25 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। गौरा एक में कुल 2477 मतदाता हें। गौरा चार में 363, बरौनी एक में 2346 , चकदाद मघुरापुर में 1173 एवं चिल्हाय में 1071 बनाए गए 13 मतदान केंद्रों पर कुल 7430 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चुनाव में पैक्स अध्यक्ष ,कार्यकारिणी सदस्यों के लिए पूर्व से लागू आरक्षण व्यवस्था का अनुपालन किया जाना है। चुनाव वैलेट पेपर से ही कराए जाएंगे। पैक्स में कुल 12 पदों के लिए चुनाव होने हें ।जिसमें अध्यक्ष और सचिव पद अनारक्षित हें। बाकी 10 पदों में से पांच पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। पैक्स चुनाव में इस बार मतगणना को आसान बनाने के लिए हर पद के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्रों (वैलेट पेपर ) का इस्तेमाल किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए लाल, पिछड़ा वर्ग (एनेक्सचर 2) से संबंधित प्रबंध समिति सदस्य के लिए हरा, अति पिछड़ा वर्ग (एनेक्सचर 1) से संबंधित प्रबंध समिति सदस्य के लिए सफेद, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रबंध समिति सदस्य के लिए आसमानी और सामान्य वर्ग के प्रबंध समिति सदस्य के लिए नारंगी रंग के मतपत्र होंगे। मौके निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ कर्मी रविंद्र पाठक एवं मनीष कुमार आदि मौजूद थे।


