Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सही शिक्षा से ही देश व समाज की उन्नति संभव: नित्यानंद राय

 सही शिक्षा से ही देश व समाज की उन्नति संभव: नित्यानंद राय 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय 

जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल कानपुर में विद्यार्थियों सहित शिक्षकों के द्वारा बेहतरीन उपलब्धियां को शिखर तक पहुंचाने की प्रतिस्पर्धा के तहत विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और सांसद रमेश अवस्थी ने विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया । इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि सड़क टूटी हो तो सिर्फ पैर टूटता है लेकिन सही शिक्षा ना मिले तो देश और समाज की किस्मत फूट जाती है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि अपने गुरुजनों एवं माता-पिता का सदैव सम्मान करें। सफलता के लिए फोकस कर निरंतर और कठोर परिश्रम करें। तभी संकल्प और सपना साकार होगा  जब आप जिस भी क्षेत्र में जाएं तो उस जगह लीडरशिप की भूमिका में रहें। जीवन की सफलता का आधार शिक्षा होती है। कार्यक्रम में उन सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर  सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा के साथ खेल ,कूद ,योग, अनुशासन, लेखन क्षमता से संबंधित कुशलता एवं कलात्मक अभिरुचि में  विशेष योग्यता का प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया। स्कूल की छात्रा गिरधारी अग्रवाल को पैराशूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने उन्हें बधाई दी। सांसद रमेश अवस्थी ने

 कहा कि बच्चे देश के भविष्य हें। उन्हें ऐसी शिक्षा और संस्कार से आकार दिया जाए। ताकि आने वाले दिनों में वे एक सजग नागरिक बनकर राष्ट्रसेवा में अपना योगदान दें सकें। भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने  विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है और शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

स्कूल के चेयरमैन डॉ चंदन अग्रवाल ने कहा कि पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होगा और अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे। इस अवसर पर प्रिंसिपल मोनिका दत्त ने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom