Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

एफएमडी टीकाकरण के पांचवें चरण का शुभारंभ:38000 पशुओं को लगेगा टीका।

 


एफएमडी टीकाकरण के पांचवें चरण का शुभारंभ:38000 पशुओं को लगेगा टीका। 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत खुरपका - मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण के पांचवें चरण का अभियान प्रखंड में प्रारंभ हो गया है। अभियान के अंतर्गत 13 ग्राम पंचायतों में 3800 पशुओं को टीकाकरण अभियान चलाकर पशुओं को प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिस 20 दिवसीय टीकाकरण की विधिवत शुरुआत 24 अक्टूबर से हो गया है। जानकारी देते पशु चिकित्सालय तेघड़ा के भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ रमेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायतों में एफएमडी रोग से बचाव के लिए चार महीने से ऊपर के सभी गाय, भैंस को निःशुल्क टीका कर्मियों द्वारा लगाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।डॉ रमेश ने बताया कि प्रखंड  में  38000 पशुओं के लिए एफएमडी का टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 20 दिनों तक माइक्रो प्लान के तहत प्रारंभिक लक्ष्य निर्धारित कर प्रत्येक पंचायत के लिए एक- एक टीका कर्मियों की प्रतिनिधि की गई है। इस रोग को जड़ से उखाड़ फेंकने को लेकर टीकाकर्मी पशुपालकों के घर-घर जाकर निःशुल्क 2 एमएल का डोज पशु के मांसपेशी में देने का कार्य करेंगे। जिससे पशु बीमारी से सुरक्षा प्राप्त करेगा व उत्पादन योग्य बना रहेगा।आवश्यकता पड़ने पर इस अभियान को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।मौके पर टीकाकर्मी संजय कुमार गुप्ता, नरेंद्र पासवान ,सूरज कुमार ,अविनाश कुमार ,रवीश कुमार, मुकुंद कुमार ,रवि कुमार ,विकास कुमार ,अजीत कुमार ,मुकेश कुमार ,संजीव कुमार , शिवेंद्र ठाकुर एवं रविंद्र चौधरी  सहित अन्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom