Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

विधानसभा स्तरीय मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम रविवार को होगा घोषित,सफल प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत

 विधानसभा स्तरीय मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम रविवार को होगा घोषित,सफल  प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत


 

तेघड़ा से  आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा(बेगूसराय)

तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के  छात्र-छात्राओं के लिए 20 अक्टूबर 2024 रविवार को बरौनी खेल गांव के भक्ति योग पुस्तकालय में आयोजित मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम 27 अक्टूबर रविवार को घोषित किए जाएंगे।इस प्रतियोगिता परीक्षा में 16000 हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया था। परीक्षा का पैटर्न इस बार भी वस्तुनिष्ठ प्रश्न के रूप में परीक्षार्थियों को 50 प्रश्न का उत्तर देना था। परीक्षा तीन चरणों में आयोजित किए गए थे।   वायु सेवा के अधिकारी पद से सेवानिवृत्त उत्कृष्ट समाजसेवी सह बरौनी विधानसभा के भावी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने बताया कि इस तरह की परीक्षाओं का आयोजन से बच्चों में जहां उत्साह बढ़ता है वहीं आत्मविश्वास का भी संचार होता है। इस तरह के ऐतिहासिक आयोजन  शिक्षा का अलख जगाने के लिए हर साल अपने पैतृक गांव  बरौनी में मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करवाते आ रहे हें।  परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को प्रथम पुरस्कार के रूप में मोटरसाइकिल, द्वितीय पुरस्कार लैपटॉप, मोबाइल, साइकिल, और छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा। साथ ही 100 मेधा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी आकर्षक इनाम भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन के शुभ  अवसर रविवार को पूर्वाहन के 8:00 से  रिजल्ट एवं पुरस्कार वितरण का कार्य समारोह पूर्वक आयोजित किए जाएंगे। जिसमें प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के पदाधिकारीगण, क्षेत्र के बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी तथा अवकाश प्राप्त सैनिक संघ के पदाधिकारीगण की उपस्थिति में संपन्न होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom