वैशाली जिला के देसरी प्रखंड परिवर्तन संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन, देसरी में फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण, सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देसरी में मानक के अनुरूप स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की मांग हुई तेज,
देसरी प्रखंड परिवर्तन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने देसरी के विभिन्न समस्याओं को लेकर देसरी स्टेशन के निकट से गगनभेदी नारा लगाते हुए हाथों में मांग की तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते हुए कृष्णा चौक, पटेल चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय देसरी पहुंचा।
प्रदर्शन का नेतृत्व रंजीत पंडित, कमलदेव सिंह, विजय कुमार यादव, रुस्तम अली, उपप्रमुख अजीत राय, अभिषेक कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, संजीव यादव, बौनी देवी, सिक्कम कुमार, उत्तम ठाकुर, सोहन कुमार ने किया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोगों देसरी में रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कराना होगा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देसरी में मानक के अनुरूप स्वास्थ्य सेवा देना होगा, नल–जल पंप ऑपरेटर को लंबित राशि देना होगा, देसरी पुलिस इंस्पेक्टर ऑफिस महनार के बदले देसरी से करना होगा, प्रीपेड मीटर वापस लो, वृद्धावस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाकर 6000 करना होगा, भूमिहीनों को पांच डिसिमल जमीन देना होगा जैसे नारा भी लगाया। प्रदर्शन के प्रखंड मुख्यालय पहुंचते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने कार्यालय से निकल कर प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर अपने स्तर के मामले पर त्वरित कार्रवाई करने एवं नीतिगत मामले को सरकार को भेजने का आश्वासन दिया। मांगे पूरी नही होने पर देसरी प्रखंड परिवर्तन संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने आन्दोलन को तेज करने की बातें कहा है।इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य अरुण कुमार सहनी, मो. सद्दाम, सतीश कुमार शर्मा, प्रेमनाथ सिंह, भोलथ मांझी, सुबोध पासवान, नवल सिंह, डोमन सिंह, सुनील कुमार, केदार राय, विकास कुमार राय, मनीष कुमार राय, विकास कुमार, नीलमणि कुमार, सहेंद्र, सूरज, नीतीश, सचिन कुमार, गीता देवी, माया देवी के अलावे अनेकों लोग शामिल रहें।
मांगें इस प्रकार है:—
देसरी में महुआ चांदपुर पथ पर सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत बछवाड़ा हाजीपुर रेल खंड पर फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कराने, देसरी रेलवे स्टेडियम का सौन्द्रीकरण कार्य कराने, देसरी स्टेशन के उत्तर दिशा में भूखंड पर पार्किंग सेवा टिकट काउंटर पार्क बनाने सहित दर्जनों मांग शामिल हें।



