होगी विभागीय कार्रवाई: इंस्पेक्टर के फरेब में फंस ही गए साहेबपुरकमाल के थानाध्यक्ष
![]() |
अपील: गांधी जी और शास्त्री जी के सपनों के भारत के निर्माण में जुट जाएं जनप्रतिनिधि
घोषणा: 1 अक्टूबर को स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी राजद
घोषणा: 30 सितंबर को विशाल धरना प्रदर्शन करेगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
होगी विभागीय कार्रवाई: इंस्पेक्टर के फरेब में फंस ही गए साहेबपुरकमाल के थानाध्यक्ष
एसपी को धोखे में रखकर इंस्पेक्टर में प्रोन्नति पाए राकेश गुप्ता पर होगी विभागीय कार्रवाई
साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष ने कोर्ट के आदेश को ही दे डाली थी चुनौती
बेगूसराय/खगड़िया: आम आदमी को नियम कानूनों का हवाला देकर मानसिक और आर्थिक शोषण करने के लिए बदनाम बिहार पुलिस के एक अधिकारी की कारगुजारियों का खुलासा होते ही महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी को धोखे में रखकर इंस्पेक्टर में प्रोन्नति पाए राकेश गुप्ता मामले में सरकार के गृह विभाग द्वारा कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जांच के नाम पर मामले को लटकाए रखने और कोर्ट के आदेश के उल्लंघन मामले में साहेबपुरकमाल के पूर्व के थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार सहित कई की गर्दन फंस सकती है। इधर, सरकार के गृह विभाग द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय ने कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार के गृह विभाग आरक्षी शाखा में सरकार के अवर सचिव किरण माला पंवरिया द्वारा पत्र संख्या 8/ विविध-10- 37/2024 गृआ० 10161 माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय पटना को आदेश देते हुए कहा गया है कि बेगूसराय जिला अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक पद पर कार्यरत राकेश कुमार गुप्ता द्वारा प्रोन्नति की प्रक्रिया में तथ्य छिपाकर गलत शपथ पत्र देने को लेकर प्राप्त अभ्यावेदन पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी जा रही है। बताते चलें कि इंस्पेक्टर राकेश गुप्ता वर्तमान में खगड़िया के नगर थाना में पदस्थापित हैं। आइए जानते हैं बेगूसराय और खगड़िया के एसपी ने इस मामले में क्या कहाय ह मामला उजागर होने के बाद बेगूसराय एसपी ने कहा था कि विभागीय मामला है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं खगड़िया एसपी चंदन कुशवाहा ने कहा था कि यह बेगूसराय का मामला है। जांच चल रही है। अब गृह विभाग के द्वारा सख्ती के बाद पुलिस मुख्यालय के कार्रवाई से महकमा में खलबली मच गई है










