Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

80 वर्षीय श्री महंथ लक्ष्मण दास जी महाराज के निधन से दुलारपुर गांव में शोक की लहर

 


80 वर्षीय  श्री महंथ लक्ष्मण दास जी महाराज के निधन से दुलारपुर गांव में शोक की लहर


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत रात गांव पंचायत दुलारपुर गांव ठाकुरबाड़ी के महंथ श्री श्री 108 श्री लक्ष्मण दास जी महाराज शनिवार को ब्रह्मलीन हो गए। उनके निधन से पूरे दुलारपुर गांव सहित  जिले के संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। वे 80 वर्ष के थे। जो कुछ माह से बीमार चल रहे थे। महाराज जी के पार्थिव शरीर को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ ठाकुरबाड़ी में रखा गया। जहां श्रद्धालुओं एवं ग्रामीण ने उनका अंतिम दर्शन  कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद अंतिम यात्रा में लोगों का जन सैलाब उमड़ पाड़ा। अंतिम यात्रा में शामिल हर लोगों की आंखें नम हो गई थी। इस दौरान महंत के पार्थिव शरीर को गाजे बजे के साथ  पूरे गांव क भ्रमण करवाते हुए दुलारपुर गंगा के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। जहां मुखाग्नि उनके वारिश विभीषण दास जी के द्वारा दिया गया। अंतिम संस्कार में राम पुकार सिंह, राकेश कुमार महंथ, संजय कुमार पप्पू, शंभू चौधरी, राम जीवन चौधरी, प्रमोद पासवान, अवध सिंह, महंथ भोला दास, गोपाल दास जी महाराज ,सहित सैकड़ो की संख्या में लोग गंगा तट पर मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom