समारोह पूर्वक अर्धवार्षिक परीक्षा का प्रगति पत्रक का वितरण।
मैट्रिक परीक्षा के तर्ज पर उत्तर पुस्तिका की हुई थी जांच बेटे से अव्वल रही बेटियां
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो के निर्देशानुसार 18 सितंबर से 26 सितंबर तक सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा संपन्न हुई और इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। शनिवार 5 अक्टूबर को विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावकों की बैठक आयोजित हुई और प्रत्येक विद्यार्थी के प्रगति-पत्रक पर शिक्षकों और अभिभावकों की चर्चा की गई की किसी विशेष सह शैक्षिक विधा में पीछे हें तो उस कमी को दूर करने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों के स्तर पर उचित कदम उठाए जाने पर विचार किया गया। इसी करी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दनियालपुर नंबर दो में प्रगति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के अभिभावकों के बीच बच्चों को प्रगति पत्रक (रिजल्ट) का वितरण किया गया। स्कूल के आठ कक्षाओं में से पांच कक्षाओं में बेटियों ने बेटों को पछाड़ कर सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर अव्वल रही। मौके पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राम ने अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के मेधा की काफी सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अच्छी पढ़ाई कर नाम रोशन करने के लिए आशीर्वाद दिया। अभिभावक शंभू ठाकुर ने शिक्षक एवं छात्र के समन्वय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालय ऐसी संस्था है जिसमें छात्र शिक्षक के तालमेल से छात्रों का भविष्य अच्छा होता है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शिक्षक रोशन कुमार ने कहा कि सरकार ने प्राइवेट विद्यालय के तर्ज पर सरकारी विद्यालयों में सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी है जिसे विद्यालय में पठन-पाठन बाहर के संस्थानों से अच्छी हो रही है । कार्यक्रम में विद्यालयी बच्चे सहित्य पोषक क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले ग्रामीण अभावकों ने भी भाग लिया। मौके पर अभिभावक रीता देवी, शांति देवी, महिदा खातून, शबनम खातून, रेखा देवी, शिक्षक रंजन कुमार, अशोक गुप्ता राजू पासवान, महबूब आलम, अजीत वर्मा, मोहम्मद अमजद, कुमारी सरिता, कंचन कुमारी, रिंकू कुमारी, अभिसारिका मिश्रा, अंशु कुमारी आदि मौजूद थे



