Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

नयानगर दुलारपुर दुर्गा स्थान -- मुरादें माँगने वाले भक्तों की मन्नतें पूरी करती है माँ

 नयानगर दुलारपुर दुर्गा स्थान -- मुरादें माँगने वाले भक्तों की मन्नतें पूरी करती है माँ


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 



तेघड़ा ( बेगूसराय )


तेघड़ा प्रखण्ड के नयानगर दुलारपुर स्थित दुर्गा मंदिर में कलश स्थापन के साथ ही शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गया तथा नवरात्र के दौरान माँ दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है। यहाँ दुर्गा सप्तशती के पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया है। मंदिर में इस वर्ष माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन होगा। विगत 31 वर्षों से लगातार आस्था के साथ यहाँ माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। यहां तीन दिनों तक भव्य मेला का आयोजन होता है जिसमें आस पास गांव के हजारों महिला पुरूष, बच्चे मेला में शिरकत करते हें।तथा देवी दुर्गा का दर्शन करते हें। इस मंदिर में माँ की प्रतिमा का निर्माण स्थानीय मूर्तिकारों के द्वारा किया जाता है। इस बार भी मूर्तिकारों द्वारा प्रतिमा को आकर्षक व अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस मंदिर में माता भवानी की पूजा अर्चना सादगीपूर्ण ढंग से होती है। यहाँ मुरादें माँगने वाले भक्तों की हर मन्नतें माँ दुर्गा पूरी करते हें। 

कहा जाता है कि वर्षों पूर्व जब यहाँ के लोग दुलारपुर दियारा क्षेत्र में बसे थे तो उस समय वहीं पर दुर्गा मेला का आयोजन होता था लेकिन गंगा कटाव के कारण लोगों के वहाँ से विस्थापित होने के बाद से मेला का आयोजन बंद हो गया। पुनः वर्ष 1993 में ग्रामीण रामनरेश सिंह बाबा, पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक मदनमोहन सिंह गाँधी आदि लोगों के पहल पर नयानगर दुलारपुर में वर्तमान स्थान में दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू किया गया।

दुर्गा पूजा को लेकर मेला समिति के द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला स्थान में बड़े बड़े पंडाल का निर्माण एवं लाईट से सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। मिठाई एवं खिलौनों की दुकान सजने लगी है। इस बार दुर्गा मेला स्थल में कथा वाचिका नेहा श्री के द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन मुख्य आकर्षण का केन्द्र विंदु बना हुआ है। कथा सुनने के लिये प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हें। कथा वाचिका नेहा श्री के प्रवचन से श्रद्धालु देर रात तक  भक्तिरस में सराबोर रहते हें। मेला समिति के सचिव पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि  शांतिपूर्ण ढंग से मेला संपन्न कराने के लिये हर आवश्यक कदम उठाये जा रहे हें। सुनील कुमार सिंह उर्फ भाई जी, हरिवंश कुमार सिंह, जयकान्त चौधरी, संजय चौधरी, सुधीर चौधरी,   भवेश कुमार, सुजीत कुमार सहित मेला समिति के अन्य लोग मेला को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये प्रयास रत हें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom