दिनकर जीवीका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की पहली वार्षिक आमसभा
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा , बेगूसराय
दिनकर जीविका महिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड तेघड़ा ,बेगूसराय,की पहली आम सभा का आयोजन तेघड़ा गौशाला स्थित समिति के सभागार में किया गया। आम सभा का उद्घाटन समिति की अध्यक्ष-बबिता कुमारी, सचिव-पुनम सहनी, कोषाध्यक्ष-प्रीति कुमारी , तेघड़ा बीपीएम बिरजू कुमार,जिला से प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आम सभा की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष- बबिता कुमारी ने की। मौके पर दीदियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए जीविका से जुड़ाव के बाद आये सकारात्मक परिवर्तनों को रेखांकित किया। विषय प्रवेश प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने करते हुए आम सभा के उद्देश्यों एवं आगामी वर्ष के कार्य योजना पर प्रकाश डाला। आम सभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के वार्षिक प्रतिवेदन एवं आगामी वर्ष 2024-25 के कार्य योजना पर चर्चा की गयी एवं उसका अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही वार्षिक अंकेक्षण को प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन एवं अनुपालन पर चर्चा की गयी। आम सभा में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक बिरजु कुमार ने जीविका द्वारा आजीविका संवर्धन की दिशा में किए जा रहे नित्य कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जीविका को आधी आबादीके लिए वरदान बताया। वहीं जिला प्रशिक्षण मैनेजर ने जीविका की गतिविधि पर प्रकाश डाला। मौके पर श्रेष्ठ कैडरों, समूहों एवं ग्राम संगठनों को सम्मानित किया गया। आयोजन में ललित कुमार क्षेत्रीय समन्वयक, अनुज कुमार TLC coordinator, की भूमिका सराहनीय रही।
धन्यवाद ज्ञापन इंद्रा देवी ने किया।



