Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

खेल गांव बरौनी में 20 अक्टूबर रविवार को आयोजित होगी मेधा प्रतियोगिता परीक्षा।

 खेल गांव बरौनी में 20 अक्टूबर रविवार को आयोजित होगी मेधा प्रतियोगिता परीक्षा।


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 



तेघड़ा /बेगूसराय 



तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी व अग्रणी समाजसेवी  चंद्र प्रकाश सिंह( आनंद जी)  विगत 7 वर्षों से शिक्षा का अलख जगाने एवं बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और  बच्चों के अंदर में छिपी  प्रतिभा को प्रदर्शित करवाने एवंकं पटीशन की भावना विकसित करने को लेकर वर्ष 2017 से  ही मेधा प्रतियोगिता  का आयोजन कराते आ रहे हें । तेघड़ा विधानसभा के भाभी प्रत्याशी सह उत्कृष्ट समाजसेवी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि विगत वर्ष के भांति इस वर्ष भी वे द्वारा 20 अक्टूबर 2024 रविवार को तेघड़ा विधानसभा के मुख्य ऐतिहासिक स्थल अपने पैतृक खेल गांव बरौनी 1  के भक्ति योग पुस्तकालय के प्रांगण में एकदिवसीय मेधा प्रतियोगिता  का आयोजन करवाने जा रहे हें । गर्मी की वजह से परीक्षा का समय पूर्वाहन 7:00 बजे से निर्धारित किया गया है। जिसमें प्रतिभागी आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। श्री सिंह ने बताया कि  प्रतियोगिता परीक्षा में तेघड़ा विधानसभा अंतर्गत वर्ग चतुर्थ से स्नातक तक के छात्र शामिल होंगे। जिसमें प्रतिभागी की ना कोई उम्र सीमा है ना ही कोई बंधन। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 50 प्रश्न होंगे, जिसमें 35 प्रश्न सामान्य ज्ञान ( जनरल नॉलेज) से होंगे, और 10 प्रश्न गणित से तथा पांच प्रश्न रीजनिंग से पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रश्न वस्तुनिष्ठ दो अंक के होंगे। कुल प्राप्तांक 100 अंक  का है। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को मोटरसाइकिल, दूसरे स्थान के लिए लैपटॉप, तीसरी स्थान के लिए मोबाइल फोन, चौथी स्थान के लिए साइकिल एवं पांचवें स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को छात्रवृत्ति दी जाएगी। वही मेधा 100 प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ समान ज्ञान जैसी प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक विकास होने के साथ-साथ देश दुनिया की सामान्य जानकारी भी प्राप्त होती है जिससे कंपटीशन का माहौल बनता है और बच्चे बड़े-बड़े कंपटीशन परीक्षा में कामयाब हो सकेगें। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य है समाज के बच्चों के बेहतर शिक्षा और स्वरोजगार जैसे सपनों को साकार के लिए निरंतर प्रयास करना।  पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom