Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

डीएसपी के नेतृत्व में भाकपा माओवादी संगठन के दो सदस्य किए गए गिरफ्तार

डीएसपी के नेतृत्व में भाकपा माओवादी संगठन के दो सदस्य किए गए गिरफ्तार


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगुसराय

: तेघड़ा थाना अंतर्गत  भाकपा माओवादी संगठन के गतिविधि में शामिल 02 अपराधकर्मी बाल्मिकी पोद्दार एवं सीतो महतो को पुलिस टींम के द्वारा ग्राम नोनपुर से   गिरफ्तार कर लिया गया। जिस पर तेघड़ा थानान्तर्गत दिनांक-20.10.15 को भाकपा माओवादी संगठन के सदस्यों के द्वारा विधि-विरूद्ध क्रिया कलाप संबंधी कार्य एवं प्रशासन विरोधी व राष्ट्र विरोधी बाते एक पर्चा के रूप में चिपकाकर धमकी देने संबंधित मामलें में तेघड़ा थाना कांड सं0-314/15 दिनांक-20.10.15 धारा-384/386 /506/120 (बी) / 34 भा०द०वि० एवं 17/18/10 UAP Act दर्ज किया गया था।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा डॉ0 रविंद्र मोहन के नेतृत्व में तेघड़ा थाने की पुलिस टीम के द्वारा ग्राम नोनपुर में छापेमारी करते हुए कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त बाल्मिकी पोद्दार पे०-सुरेश पोद्दार एवं सीतो मोची पे०-अशर्फी मोची दोनों सा०-नोनपुर थाना-तेघड़ा जिला-बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद एवं थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली के ऊपर विधि-सम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

(01) बाल्मिकी पोद्दार पे०-सुरेश पोद्दार सा०-नोनपुर थाना-तेघड़ा जिला-बेगूसराय।

(02) सीतो मोची पे०-अशर्फी मोची सा०-नोनपुर थाना-तेघड़ा जिला-बेगूसराय।

बाल्मिकी पोद्दार का आपराधिक इतिहास

01. तेघड़ा थाना कांड सं0-35/06 दिनांक-15.03.06 धारा-302/109/120 (बी) / 34 भा०द०वि० एवं 17/18 सी०एल० एक्ट तथा 10 यू०ए०पी० एक्ट।

02. तेघड़ा थाना कांड सं0-148/07 दिनांक-31.03.07 धारा-147/148/149/452/380/307/427/ 436/109/120 (बी) भा०द०वि० एवं 27 शस्त्र अधिनियम तथा 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17/18 सी०एल० एक्ट ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom