Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई

 विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई

नावकोठी/बेगूसराय/ आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में लाल बहादुर शास्त्री एवं गांधी जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बीपीएस पब्लिक स्कूल नावकोठी में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि दी।न्यू सुपर मॉडल पब्लिक स्कूल छतौना में डायरेक्टर प्रभात कुमार,शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चों ने श्रद्धांजलि दी।मां जयमंगला ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान पहसारा के प्रधान रामाशीष सिंह उर्फ गुरुजी,डायरेक्टर   नवीन पाठक,शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र- छात्राओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय चकमुजफ्फर में प्रधान इंदू कुमारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उच्चतर विद्यालय विष्णुपुर में संजीत कुमार महतो,एपीएस में गणेश झा,रजाकपुर में अशोक ठाकुर,प्राथमिक विद्यालय चक्का में शंभू महतो,छतौना में विपुल कुमार,न्यू गैलेक्सी साइंस कोचिंग सेंटर नावकोठी में वैभव कुमार एवं उपस्थित शिक्षकों ने गांधी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर विद्यालय में योग शिविर,खेलकूद प्रतियोगिता,स्वच्छता पर शपथ का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के सभी छात्र- छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षकाओं ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom