Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/ बेगूसराय 

दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को तेघड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विभिन्न पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव ,जनप्रतिनिधियों सहित गण्यमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों व सदस्यों ने शांति पूर्वक पूजा संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुझाव दिया। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने त्योहार को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की साथ ही बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था पर ध्यान रखना आवश्यक है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में यह त्योहार मनाया जायेगा। असामाजिक तत्वाें पर पैनी नजर रखी जा रही है।  पुलिस को संवेदशील स्थलों पर गश्त तेज करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान पंडाल में किसी प्रकार की भगदार न हो पाए उन्होंने जोर देकर कहा कि पूजा समारोह सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही आयोजित किए जाएं। तथा पूजा पंडाल में डीजे बजाने पर पूर्णत: रोक रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि पूजा पंडाल में वाद्य यंत्रों को ऊंची ध्वनि में बजाने से परहेज किया जाए। ताकि आम लोगों को कोई परेशानी ना हो। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि अगर किसी प्रकार से  असामाजिक तत्व विघ्न डालने की कोशिश करें तो पूजा समिति के सदस्य तुरंत थाना को सूचना दे।  प्रतिमा का विसर्जन निर्धारित समय पर करवाया जायेगा। थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि बाढ़ के समय में सभी जगह अधिक पानी है। विसर्जन सावधानी पूर्वक करने की आवश्यक्ता है। अंचल अधिकारी रवि शंकर कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमलेश कुमार राय, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार , मुखिया चंद्रभूषण सिंह, मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी , मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार एवं देवराज सिंह, वार्ड पार्षद मुरारी सिंह, दीपक राय, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू नेता अविनाश कुमार, राजीव सिंह, निक्सन कुमार ,अफरोज आलम, निक्सन कुमार, राजद नेता कामदेव यादव, मकबूल आलम, भाजपा नेत्री शालिनी देवी, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव पासवान, पूर्व मुखिया कन्हैया कुमार, रामनाथ पासवान, अमरजीत कुमार सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom