कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
सत्य, अहिंसा, धर्म व स्वच्छता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, एवं सत्य, निष्ठा व ईमानदारी की मिशाल देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन प्रखंड कांग्रेस कमेटी तेघड़ा द्वारा तेघड़ा कांग्रेस भवन के सभागार में प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। संचालन जिला महासचिव राजीव रंजन सिंह ने किया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मागांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने नेताओं और महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई, उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया में गांधी के आदर्श की चर्चा है, उनके जीवन दर्शन और किये गए कार्यों पर तमाम विश्वविद्यालयों में पीएचडी की उपाधि दी जा रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सुबोध प्रसाद सिंह, सरोज पासवान, राजेश कुमार सरवन विभेश सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे। वही यूथ कांग्रेस बेगूसराय के द्वारा जीरो माइल गुरु नानक ट्रांसपोर्ट प्रांगण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत पुष्पांजलि तथा रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम भजन से शुरू किया गया। जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी से वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सीख लेने की आवश्यकता है। वे सादगी के मूर्ति थे।गरीब भारत को देखक आधे धोती को पहनना और आधे धोती से शरीर ढकना उनका सादगी का पहचान था। मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार एवं मोहम्मद रियाज, पूर्व युवा अध्यक्ष संजय सिंह एवं अजीत कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित कुमार , बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश, बछवाड़ा विधानसभा के विकास झा ,पवन कुमार ,विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर गौरव कुमार , बाबू साहब आदि मौजूद थे।


