Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन

 गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन


नावकोठी/बेगूसराय/आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों में गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर विशेष आमसभा का आयोजन किया गया।सदर पंचायत नावकोठी में इसकी अध्यक्षता जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू ने की।वहीं रजाकपुर पंचायत में बैठक की अध्यक्षता महिला मुखिया श्वेता भारती ने की।हसनपुर बागर में विजय पासवान, विष्णुपुर पंचायत में प्रभादेवी,समसा में अभिषेक कुमार पिंटू, पहसारा पूर्वी में दिनेश यादव,पहसारा पश्चिम में निभा देवी,डफरपुर में सुनैना देवी की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया।इस दौरान ग्राम पंचायत को 73वां संविधान संशोधन से प्राप्त अधिकार,15वीं वित्त एवं सष्टम वित्त की राशि के उपयोग,पंचायत ग्राम विकास योजना, जीपीडीपी,पंचायत विकास सूचकांक, पीडीआई,मनरेगा,नल- जल सहित अन्यान्य विषयों पर बैठक के दौरान विचार विमर्श किया गया।वहीं डफरपुर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के 21 लाभार्थियों की प्रतिक्षा सूची जारी की गई।वहीं रजाकपुर पंचायत में मुखिया स्वेता भारती के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।इस दौरान डफरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इं रंजीत कुमार पमपम, रजाकपुर के मुकेश कुमार,बिष्णुपुर के टुनटुन पोद्दार,स्वच्छता पर्वेक्षक कन्हैया कुमार,नवीन कुमार,अशोक ठाकुर आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom