दीपोत्सव पर विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
तेघड़ा /बेगूसराय
29 अक्टूबर मंगलवार को दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर पुरानी ब्लॉक अवस्थित डॉन बॉस्को इंग्लिश स्कूल तेघड़ा के प्रांगण में कक्षा आठ वीं तक के छात्र छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने शुभ दीपावली एवं छठ पर्व के थीम पर बेहतरीन और आकर्षक रंगोली बनाई। सभी प्रतिभागियों को कक्षा अनुसार तीन ग्रुपों में बांटा गया था इसमें से सभी ग्रुपों से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं का चयन किया गया। चयनित विजेताओं को विद्यालय के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार मिश्रा एवं पूर्व शिक्षक रामनंदन सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार मिश्रा एवं अंग्रेजी के शिक्षक अशोक मिश्रा की देख-देख में आर्ट क्लब एवं सोशल क्लब के सदस्य छात्रों द्वारा संपन्न किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका रूबी कुमारी, शालिनी कुमारी ,प्रतिभा कुमारी एवं अमरेंद्र कुमार सहित सैकड़ो बच्चे एवं अविभावक मौजूद थे।



