Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

संत पॉल पब्लिक स्कूल में दीपावली और पूजा के आयोजन में बच्चों ने दिखाया उत्साह

 संत पॉल पब्लिक स्कूल में दीपावली और पूजा के आयोजन में बच्चों ने दिखाया उत्साह


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में दिवाली और छठ पूजा का आयोजन विद्यालय के बच्चों के बीच धूमधाम से आयोजित किया गया।प्रार्थना सभा में सर्वप्रथम दिवाली की झांकी प्रस्तुत करने के पहले विद्यालय प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह एवं प्राचार्य डॉ विनय ओझा ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया I दीपावली पर भगवान श्री राम के स्वागत हेतु प्राची, रश्मि, साक्षी, चांदनी, सेजल और आयुषी ने संयुक्त रूप से  - " *राम आएंगे तो अंगना सज़ाऊँगी* " गीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया I  साथ ही छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी।

राम-सीता के वनवास से वापस अयोध्या लौटने के दृश्य को बच्चों ने नृत्य के माध्यम से बताया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ ओझा ने कहा - "दीवाली पर्व हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह कार्यक्रम छात्रों को हमारी पारंपरिक संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।" वही विद्यालय के प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सभी बच्चे जन्मजात जीनियस होते हेंI परिवार, समाज, रिश्तेदारों और मित्रों के समंजन के अभाव में अपने रास्ते से विचलित हो जाते हें I अतः इसके लिए शिक्षकों की जिम्मेदारी होती है कि ऐसे बच्चों के सोफ्टवेयर को इस तरह मोड़ डाले कि बच्चों के गुणवत्ता में निखार आए।

          तत्पश्चात पहली से बारहवीं कक्षा तक के छात्र -छात्राओं ने छठ पूजा पर मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करते हुए छोटे-छोटे बच्चे सुहानी, खुशी, कंचन और शिवानी ने छठी मैया के गीत  - पहिले-पहिले हम कयनी छठी मैयया छठ व्रत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दी। वहीं मयूरी, तृप्ति, शाम्भवी और आकृति डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर कमाल ही कर दिया I जबकि शीतल, खुशी, अभिनव और शांतनु ने छठी मैयया के गीत  - "शीतली बयरिया शीतल दूज पनियां, कब देवी देवता तू आके दरशनियां" की प्रस्तुति से सबों का दिल जीत लिया I

विद्यालय के समन्वयक श्री राम कुमार मिश्रा और श्री ए.एम. घोष ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में कला और संस्कृति के प्रति उत्साह बढ़ाने की प्रेरणा मिलता है। विद्यालय के प्रेसिडेंट  लक्ष्मी कुमारी, प्रबंधक, प्राचार्य, समन्वयक और शिक्षक भीम कुमार ने छठी मैया के पूजा के दौरान अर्घ देकर पूजा की औपचारिकता को निभाया I स्कूल के प्रेसिडेंट लक्ष्मी कुमारी, डायरेक्टर सुनील कुमार सिंह एवं प्राचार्य डॉ ओझा के साथ-साथ सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बच्चों की इस मनमोहक प्रस्तुति की प्रशंसा की । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विक्की कुमार, भारती सिंह, खुशी प्रिया, प्रीति प्रिया, प्रफुल्ल कुमार, भीम कुमार, काजल कुमारी, राम प्रवेश, कंचन कुमारी, प्रेम माधुरी, अविनाश कुमार आदि की महती भूमिका रही I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom