Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

किसान खुशहाल होंगे तब ही देश और राज्य खुशहाल होगा : डॉक्टर जितेंद्र

 किसान खुशहाल होंगे तब ही देश और राज्य खुशहाल होगा : डॉक्टर जितेंद्र


400 दुग्ध उत्पादकों  के बीच 14 लाख रुपया बोनस का हुआ वितरण

तेघड़ा गौरा एक पंचायत में बोनस वितरण समारोह का आयोजन

तेघड़ा /बेगूसराय 

प्रखंड के गौरा एक पंचायत अंतर्गत बरौनी डेयरी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अधीनस्थ गौरा एक बंसी नगर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड की ओर से मंगलवार धनतेरस के दिन 23 वां  बोनस वितरण समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा सागर सिंहने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बरौनी डेयरी के प्रभारी प्रापण डॉ जितेंद्र, विशिष्ट अतिथि बरौनी देरी के पूर्व अधिकारी डॉ गौरी शंकर, क्षेत्रीय प्रभारी वीरेंद्र राय, गौरा एक के मुखिया प्रतिनिधि सह राज वाटर पार्क के प्रबंध निदेशक हेमंत कुमार शर्मा एवं समिति के सचिव प्रणब प्रियंक कुमार द्वारा दुग्ध उत्पादकों के बीच संयुक्त रूप से बोनस वितरण किया गया। प्रथम पुरस्कार अमरजीत ठाकुर को 68,500 रुपए, द्वितीय पुरस्कार सीताराम राय को 15,576 रुपया एवं तृतीय पुरस्कार अमित राय को 13667 रुपया, वहीं समिति के मृतक सदस्य मंगल ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार को 25,000 रुपया का चेक दिया  गया । मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि बरौनी डेयरी अपने स्थापना कल से किसानों व पशुपालकों की आय को बढ़ाने में लगी है उन्होंने मवेशियों की देखरेख एवं डेयरी द्वारा किसानों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर गौरी शंकर ने कहा कि किसानों को अपने परिवार को समृद्धशाली  बनाने के लिए मवेशी पालन एवं दुग्ध उत्पादन करने से बेहतर और कोई साधन नहीं है। समिति के सचिव प्रियंका कुमार ने बताया कि वर्ष 2000 स्थापना काल से ही यह दुग्ध समिति किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में लगातार प्रयत्न कर रही है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों के बीच 14 लाख रुपया का बोनस वितरण किया गया है । वहीं मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी हेमंत कुमार  ने उपस्थित किसान व दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे के किसान दुग्ध उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन रहे हें। किसान खुशहाल होंगे, तब ही देश व राज्य का विकास होगा। मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी वीरेंद्र राय, अजीत कुमार, समिति के अध्यक्ष गंगा सागर ठाकुर, सदस्य योगेंद्र पासवान के अलावे सैकड़ो किसान व पशुपालक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom