शिक्षकों का हुआ सम्मान, दीपावली की दी बधाई
तेघड़ा सेआर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
29 अक्टूबर मंगलवार धनतेरस के दिन सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय सह गैलेक्सी कॉन्वेंट स्कूल तेघड़ा के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षता नीलम देवी के द्वारा।विद्यालयों के शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। मौके पर विद्यालय की अध्यक्षा नीलम देवी अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय समाज के विकास की रीढ़ होता है। देश व प्रदेश के विकास में एक विद्यार्थी अमूल्य योगदान देता है। इसके लिए शिक्षक ही उसे तैयार करता है। इस दौरान उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक समाज का आईना होते हें। वह भविष्य निर्माता होते हें, समाज को सदैव शिक्षक को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए और उनका सदैव आदर करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल नूतन कुमारी, गैलेक्सी कान्वेंट के इंचार्ज सुनील कुमार, शिक्षिका अंजू कुमारी ,मंटुन कुमारी, उषा कुमारी, शिक्षक रंजीत कुमार, संजीत कुमार एवं भुवनेश्वर साह सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों को मिठाई व उपहार देकर उनको सम्मानित किया गया


