Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

स्कूलों में स्वच्छता ही सेवा के रूप में मनी गांधी जयंती।

स्कूलों में स्वच्छता ही सेवा के रूप में मनी गांधी जयंती।


 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

प्रखंड भर में गांधी जयंती को स्वच्छता अभियान के रूप में मनाया गया। विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई, कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, वहीं पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित किए गए।  उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा 2 मुसहरी में प्रधानाध्यापक कफील अख्तर स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतीश कुमार के नेतृत्व विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी के दर्शन एवं सिद्धांतों को आत्मसात करना ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकठौल में बच्चों की रैली निकालीगई वहीं प्रधानाध्यापक कृष्णदेव पंडित एवं मुखिया पंकज सहनी के द्वारा शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति संकल्प दिलवाया गया प्रखंड समन्वयक नितेश कुमार ने कहा की बापू के  आदर्श हमें सत्य, अहिंसा और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है मौके पर वार रूम रामप्रवेश ठाकुर एवं पर्यवेक्षक अरुण कुमार आदित्य मौजूद थे । वही उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नया नगर दुलारपुर में पर्यवेक्षक हरवंश कुमार सिंह के देख- रेख में बच्चों की रैली निकाली गई प्रधानाध्यापक मनोज सिंह ने इस दौरान विशेषकर विद्यार्थियों से यह अपील किया कि आज का समय हमारे आस-पास के वातावरण को स्वस्थ्य एवं स्वच्छ रखने का है जो कि आने वाली पीढ़ी हेतु आवश्यक है। वही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीढौली में प्रधानाध्यापक मोहम्मद खालिद हुसैन अंसारी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकल गई प्रधानाध्यापक ने कहा कि विशेष अभियान ‘‘स्वच्छता ही सेवा है’’ के माध्यम से गांधीजी के सादा जीवन-उच्च विचार की विचारधारा को धरातल पर उतारना है ताकि एक बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके। वही मध्य विद्यालय बरौनी एक में प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर मिश्रा , पूर्व प्रधानाध्यापक महेश सिंह एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक दीनानाथ कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। रात गांव पंचायत भवन के प्रांगण में मुखिया आरती कुमारी की अध्यक्षता एवं पकठौल पंचायत भवन में मुखिया पंकज सहनी की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई। आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने एक स्वस्थ और स्वच्छ पंचायत बनाने का संकल्प लिया तथा आगामी वित्तीय वर्ष 2024 25 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पर विस्तार से चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom