Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

प्रमाणीकरण के लिए चिन्हित स्वास्थ्य उपकेंद्र बरौनी एक पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण

प्रमाणीकरण के लिए चिन्हित स्वास्थ्य उपकेंद्र बरौनी एक पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय 

 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का  प्रमाणीकरण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक सकारात्मक और आवश्यक कदम है। इससे न केवल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि मरीजों का भरोसा भी बढ़ेगा।  हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को विश्वस्तरीय मानकों पर लाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है उक्त बातें जिला सामुदायिक उत्प्रेरक ऋषिकेश कुमार ने भक्ति योग पुस्तकालय स्थित संचालित बरौनी 1 स्वास्थ्य उपकेंद्र पर आयोजित एकदिवसीय उन्मुखीकरण शिविर को संबोधित करते हुए कहा ।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण ने बताया कि प्रमाणीकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में नियमित निरीक्षण और मूल्यांकन शामिल होते हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अपनी सेवाओं में लगातार सुधार कर रही है।और मरीजों की आवश्यकताओं को पूरा कर रहे है। इस प्रमाणीकरण के बाद, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर न केवल बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर पाएंगे, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर पाएंगे कि प्रत्येक नागरिक को उच्चतम गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें। उक्त शिविर में गृह पंजी, गर्भवती महिला पंजी, योग्य दंपति सर्वे, एनीमिया मुक्त भारत के अलावे कई महत्वपूर्ण बिंदु पर प्रकाश डाला गया मौके पर जिला डाटा सहायक कुणाल कुमार, आशा फैसिलिटेटर हीरा देवी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी भारती कुमारी के अलावे सभी आशा कर्मी शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom