Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा के दुलारपुर गंगा नदी में स्नान के क्रम में डूबने से युवक की मौत

 तेघड़ा के दुलारपुर गंगा नदी में स्नान के क्रम में डूबने से युवक की मौत


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

 तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बुधवार को दुलारपुर पुल घाट गंगा नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक युवक की डुबने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रात गांव वार्ड संख्या 9 निवासी स्वर्गीय श्याम कुमार राम उर्फ छोटेलाल के 26 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार राम के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा नदी में आई बाढ़ से जमींदारी बांध के समीप पानी पहुंचा हुआ है। मृतक प्रदीप कुमार राम पुल से सेटे दुलारपुर भगवानपुर चक्की घाट  पर स्नान करने गया था इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डुबने लगा। आसपास खड़े लोग जबतक गंगा नदी में कूद कर उसे बचाने का प्रयास करते वह डुब चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय गोताखोर फुलेना सहनी द्वारा काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनो व गांव में मातमी सन्नटा पसर गया है।घटना की सूचना मिलने पर तेघड़ा थाना के एस आई नवीन कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर  कानूनी औपचारिकता पूरी कर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद ही पत्नी उसे छोड़  दी थी।वें अपने तीन भाई में सबसे बड़ा था। दोनों छोटा भाई बाहर में मजदूरी करता है। मां और पिता की मृत्यु पूर्व में बीमारी से हो गया था। ये अपने चाचा सुरेश राम एवं रामकुमार राम के यहां रहता था और मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था। मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार से मुखिया आरती कुमारी , मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार एवं वार्ड सदस्य उदय महतो ने मृतक की परिजनों को आपदा सहायता राशि दिलाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom