गांधी जयंती के अवसर पर एक दिवसीय उपवास
02 अक्टूबर 2024 को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सरकार के शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा में उपवास रखा गया। इसके अतिरिक्त माननीय न्यायालय के न्यायादेश का अनुपालन न करना , पूर्व की भांति अवकाश तालिका लागू करना, माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा 10 बजे से 04 बजे तक विद्यालय संचालन की घोषणा को लागू करने, ऐच्छिक स्थानांतरण , सेवा निरंतरता एवं वेतन संरक्षण का लाभ तथा प्रोन्नति संबंधी जैसे समस्याओं पर उपवास रहते हुए सरकार के एक जुटाता का संदेश दिया।बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक शैक्षणिक परिषद अविनाश शास्त्री एवं प्रखंड सचिव रवि कुमार ने कहा कि इस बार की लड़ाई हक और सम्मान की लड़ाई है। हम अपने शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों एवं शिक्षेकेत्तर कर्मचारियों के वाजिब हक के लिए मुक्कमल संघर्ष करने को कटिबद्ध हें। । हम उस अहिंसा के पुजारी के जन्म दिवस से संघर्ष की शुरूआत किया है।इस गूंगी और बहरी सरकार के ध्यानाकर्षण का यह एक कारगर उपाय साबित होगा। मधु कुमारी,रूपम कुमारी, नयन कुमार,शशि कुमार,बसंत कुमार,धर्मवीर कुमार,मनीष कुमार,अभिषेक कौशिक ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक , प्रभारी प्रधानाध्यापक शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शिक्षेकेत्तर कर्मचारियों ने आज 02 दिनांक अक्टूबर 2024 को विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष उपवास रखकर अपनी एकता का परिचय दिया।


