नॉलेज इंग्लिश एकेडमी तेघड़ा व बरौनी मे महात्मा गांधी , लाल बहादुर शास्त्री व बेगूसराय जिले कीस्थापना दिवस मनाया गया
तेघड़ा/ बेगूसरायनॉलेज इंग्लिश एकेडमी तेघड़ा व बरौनी मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती व बेगूसराय जिले के 52 वां स्थापना के मौके पर विद्यालय में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित की गई ।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेघड़ा ब्रांच मे विद्यालय प्रबंधक रजनीश कुमार ने कहा महात्मा गांधी ने तमाम उम्र सिर्फ देश के विकास के बारे में सोचा। इसलिए उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी कोई राजनीति पद नहीं लिया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंंत्री होते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर दुश्मन देश के दांत खट्टे किए थे। वही बरौनी ब्रांच मे शिक्षका रूबी प्रवीण ने उनके आदर्श और सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया है।जबकि शिक्षका हर्षिता सिन्हा ने बच्चो को अपने संबोधन मे 2 अक्टूबर को ही मुंगेर जिला से अलग होकर एक स्वतंत्र जिला बेगूसराय बना आज इसका 51बर्ष पूरे हुए।कार्यक्रम के दौरान शिक्षका फूल मिस, मिट्ठू मिस, रोमन मिस, रूपाली मिस, आशा मिस, अंजली मिस, मनतसा सहित सहयोगी मीरा, रेखा व टीकू सहित स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद रहे.


