Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

गांधी जयंती के साथ ही आयोजित किए गए प्रतिभाशाली बच्चों एवं सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह

 गांधी जयंती के साथ ही आयोजित किए गए  प्रतिभाशाली बच्चों एवं सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा / बेगूसराय 17 सितम्बर से चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता  पखवाड़ा का समापन बुधवार को नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में की गई। इस दौरान आयोजित गांधी जयंती कार्यक्रम के अवसर  पूर्व में संपन्न हुए विभिन्न प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं  तथा नगर परिषद के सभी सफाई मित्रों एवं कार्यालय कर्मियों को  सम्मानित किया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी कुणाल किशोर, मुख्य पार्षद सोनाली भारती, उप मुख्य पार्षद जीनत परवीन एवं नगर स्वच्छता पदाधिकारी ऋषभ कुमार गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कई विद्यालयों के दर्जनों मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, वही नगर परिषद कार्यालय एवं क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों तथा कार्यालय कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया गया आज बापू केक जन्मदिन पर कार्यक्रम का समापन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोगों को जागरूक किया गया जिससे बापू के सपने का गांव बनाने में कारगर साबित होगा। कार्यक्रम में शामिल लोगों को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा स्वच्छता की संकल्प दिलाई गई। वही पदाधिकारी ने गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसावादी मूल मंत्र का जो संदेश दिया जिसे पूरा देश ही नहीं विश्व अनुसरण कर रही है। मौके पर je कृष्ण मुरारी वार्ड पार्षद दीपक राय, राहुल कुमार, सुधीर कुमार, रामप्रवेश सिंह, हरिराम पंडित के अलावे भारी संख्या में लोग शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom