Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को दी नम आंखों से विदाई।

 श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को दी नम आंखों से विदाई।


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/बेगूसराय 


लगातार 10 दिनों तक भक्ति व श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने मां दुर्गा को फिर जल्दी आने का संदेश देते हुये नम आंखों से विदाई दी। सोमवार के  दिन प्रखंड के नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह स्थापित मां दुर्गा की तमाम प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दस दिनों तक मां की पूजा अर्चना के बाद पूजा पंडालों से जब माता रानी की प्रतिमाओं को विर्सजन के लिये उठाया गया तो सभी भक्तों की आंखों में आंसू आ गये। विसर्जन से पहले पूजा पंडालों व दुर्गा मंडपों में महिलाओं ने माता की प्रतिमा को खोइछा भरते हुये सिंदूर  के रस्मों को पूरा किया। फिर गाजे बाजे एवं धूमधाम से हजारों महिला पुरुष बच्चों एवं वृद्ध एवं बच्चे विसर्जन यात्रा में शामिल शामिल हुए, वही नया नगर दुलारपुर के विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल होकर विश्वौवा सीढ़ी घाट में विसर्जन करते हुए मां को नाम आंखों से विदाई दी गई।  विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। नगर क्षेत्र, उत्तर तेघड़ा एवं मध्य ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट , पुलिस प्रशासन एवं पुलिसकर्मियों की देखरेख में मूर्ति विसर्जन किया गया। इससे पूर्व मेला की विधि व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर तेघड़ा थाना के पुलिस  के द्वारा उत्तर तेघड़ा सहित विभिन्न जगहों से कुल 10 नशेरियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया और मेला शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। घटकिंण्डी दुर्गा पूजा समिति, नोनपुर ,चिल्हाय, पकठौल, बरियारपुर, नया नगर दुलारपुर पिढ़ौली सहित अन्य दुर्गा पूजा कमेटी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की सुझबुझ व सक्रियता के कारण लोगों ने दुर्गापूजा धूमधाम से मनाया। एसडीओ राकेश कुमार डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद  बीडीओ राकेश कुमार,सीओ रवि शंकर कुमार , थाना प्रभारी अमलेश कुमार की सक्रियता के कारण पूरे प्रखंड में दशहरा शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom