Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

वैष्णवी दुर्गा स्थान नावकोठी के महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

 वैष्णवी दुर्गा स्थान नावकोठी के महाआरती में श्रद्धालुओं  की भारी भीड़


नावकोठी/बेगूसराय/आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की खास रिपोर्ट

प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत नवयुवक वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति चांदनी चौक नावकोठी बाजार में मां दुर्गा की महाआरती का आयोजन लगातार कई वर्षों से किया जा रहा है।देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी विश्वनाथ भोले शंकर के दरबार बनारस से आए हुए पंडित विनोद तिवारी एवं नागेंद्र उरमलिया के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां के दरबार में नवरात्र पर आयोजित दुर्गा संध्या महाआरती का भव्य आयोजन किया गया।समिति के अध्यक्ष संतोष जयसवाल ने बताया कि संध्या महाआरती का कार्यक्रम 3 अक्टूबर से किया जा रहा है जो 12 अक्टूबर तक किया जाएगा।इस दौरान गणेश महाआरती गायन के साथ,मां दुर्गा आरती,गंगा आरती,शिव आरती,मां कालरात्रि आरती सहित विभिन्न देवी देवताओं की महाआरती एवं सुमधुर गायन के द्वारा श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।सभी श्रद्धालुओं ने सुख और समृद्धि की कामना करते हुए माता दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा  अर्चना की।समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार जयसवाल,उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार शर्मा, महासचिव वीरेंद्र कुमार, सचिव विजय कुमार साहनी,सह सचिव संजीत कुमार,कोषाध्यक्ष कृष्णनंदन जयसवाल, संजीत कुमार,सेवक विकास कुमार,बृजनंदन कुमार,धर्मवीर कुमार, कर्मशील गौतम,वीरेंद्र जयसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom