नेशनल हैंडबॉल में कांस्य पदक के साथ लौटी बिहार टीम का हुआ भव्य स्वागत।
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेलंगाना हैदराबाद के नादरगुल में आयोजित 38 वी राष्ट्रीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता से कांस्य पदक लेकर लौटी 20 सदस्यीय टीम का जोरदार स्वागत बुधवार को शाम दानापुर जंक्शन पर हुआ। बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित पदक धारी हैंडबॉल खिलाड़ी एवम टीम मैनेजर कोच को फूल माला पहना मिठाई खिला स्वागत किया गया। मौके पर बिहार हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव आलोक कुमार , राज्य संघ के प्रशिक्षक संजीव कुमार ,राष्ट्रीय खिलाड़ी आरपीएसएफ जवान राजू कुमार सहित अन्य थे। पदक विजेता खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने कहा कि बगैर सरकारी संसाधन एवम प्रशिक्षण के बिहार के हैंडबॉल खिलाड़ी बिहार के लिए प्रतिवर्ष पदक लेने में सफल हो रहे है। जो गर्व की बात है।टीम में शामिल खिलाड़ियों में विवेक कुमार , अंकित कुमार जहानाबाद, प्रदीप कुमार , साकेत कुमार बेगुसराय,साहिल , समीर , हेमराज कैमूर,धर्मेंद्र कुमार , रौशन कुमार पटना , सिंटू कुमार भोजपुर , रौशन कुमार दरभंगा , सुंदरम शेखपुरा , कृष कुमार नवादा , रैनित राज वैशाली, प्रांजल साह गोपालगंज , आयुष कुमार पूर्वी चंपारण एवम सारण से दिलशाद रजा है। जिनके आपसी सामंजस्य और बेहतर खेल कौशल से बिहार की झोली में पदक आया।


