नशा नहीं रोजगार दो के मुद्दे पर 16 अक्टूबर दिल्ली में यूथ कांग्रेस विशाल धरना की तैयारी
राष्ट्रीय युथ कांग्रेस के अध्यक्ष भानु चिव आह्वाहन पर रोजगार दो नशा नहीं के मुद्दो को लेकर राष्ट्रीय युथ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन दिल्ली में अगामी 16 अक्टूबर को रखा गया है। आज यह जानकारी युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया । साथ ही उन्होंने बेगुसराय के तमाम युवाओं से अपील किया है की बेरोजगारी जैसे जटिल समस्याओं पर युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए सभी युवाओं को आगामी 16 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर इस विशाल प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने सभी उपाध्यक्ष को ,कार्यकारी अध्यक्ष को, सभी विधानसभा अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से निर्देशित किया है कि सभी अपने-अपने प्रखंडों में पंचायत में प्रेस वार्ता व बैठक आयोजित कर सैकड़ों युवाओं के साथ 16 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित एकदिवसीय प्रदर्शन में शामिल होकर युवा विरोधी सरकार के विरुद्ध आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर के आज यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बेगूसराय के एक निजी गेस्ट हाउस में रखा गया ।


