Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मील का पत्थर साबित होगा मेधा प्रतियोगिता परीक्षा :सीपी सिंह

मील का पत्थर साबित होगा मेधा प्रतियोगिता परीक्षा :सीपी सिंह 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा(बेगूसराय)

तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में 20 अक्टूबर 2024 मेधा प्रतियोगिता परीक्षा 2024 की तैयारीयां हेतु जागरूकता को लेकर छात्र-छात्राओं को परीक्षा में प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय वायुसेना के अवकाश प्राप्त अधिकारी सह विधानसभा के भावी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी के मार्गदर्शन में टीम के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में घूम-घूमकर छात्र छात्राओं एवं उनके परिजनों को आगामी मेधा प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने हेतु जागरूक किया जा रहा है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए क्षेत्र के उत्कृष्ट समाजसेवी सह बरौनी विधानसभा के भावी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में यह परीक्षा मिल का पत्थर साबित होगा।  आनंद जी ने कहा कि शिक्षा का अलख जगाने के लिए हर साल अपने पैतृक गांव  बरौनी में मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करवाते आ रहे हें। उन्होंने बताया कि मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कंपटीशन की भावना तैयार करना एवं बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को विकसित करना है। इसबार भी 20 अक्टूबर 2024 को मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन ऐतिहासिक खेल गांव बरौनी के भक्तियोग पुस्तकालय बरौनी  1 के प्रांगण में होने जा रहा है। प्रतियोगिता परीक्षा में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं भाग ले रहें हें। इस परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को मोटरसाइकिल,लैपटॉप, मोबाइल, साइकिल, और छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा। साथ ही 100 मेधा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी आकर्षक इनाम भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेधा प्रतियोगिता परीक्षा  तीन चरणों में संपन्न होगी। क्लास 4 से 7 तक पूर्वाहन के 7:00 बजे से, क्लास 8 से 10 तक पूर्वाहन के 9:00 से एवं 11वीं से ग्रेजुएशन पास तक 11:00 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होगी। उन्होंने क्षेत्र के शिक्षकों,अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि 20 अक्टूबर को खेल गांव में आयोजित होने वाले मेधा प्रतियोगिता  परीक्षा में अधिक बच्चों को शामिल किया जाए ताकि उनके प्रतिभाओं को उड़ान मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom