टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिकल साइंसेज में शैलबाला सृष्टि ने हासिल की तीसरा रैंक।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा 1 सितंबर को आयोजित टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिकल साइंसेज का परिणाम घोषित की गई जिसमें तृतीय रैंक शैलबाला सृष्टि ने हासिल की है और अपने विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सृष्टि उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी गौरा 2 में 11वीं एवं 12वीं के साइंस टीचर हरे राम चौरसिया की पुत्री हें। यह परीक्षा एक सितंबर को कक्षा 6 से 12 के लिए बीपी हाई स्कूल बेगूसराय में आयोजित की गई थी। इसमें राज्य स्तर पर मेधा क्रम 1 से 3 में कुल 58 छात्रों का चयन किया गया है । सृष्टि उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखापुर में वर्ग 6 की छात्र हें। इनका पैतृक गांव चंदौर जो भगवानपुर प्रखंड में है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी ने सृष्टि को बधाई देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में गणित की प्रतिभा को पहचाना उन्हें पुरस्कृत करना एवं प्रशिक्षित करने की योजना है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सहयोग से यह प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करना एवं प्रतिभावान छात्रों को चयनित करना एक सराहनीय कदम है। विगत वर्ष शिक्षा विभाग के द्वारा वित्तीय सहयोग से टैलेंट सर्च में सभी चयनित छात्रों को आईआईटी पटना में एक महीने का आवासीय प्रशिक्षण भी दिया गया। इस प्रतियोगिता में 1 घंटे में बहुविकल्पीय कुल 25 प्रश्न का हल करना था। बधाई देने वालों में मार्गदर्शक के रूप में सृष्टि के पिता हरे राम चौरसिया, भाई सासाराम जिले के नोखा प्रखंड के अंचल अधिकारी मधुसूदन चौरसिया, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी गौर 2 के प्रधानाध्यापक मोहम्मद कफ़ील अख्तर, शिक्षक कृष्ण कुमार, विपिन कुमार राय सहित विद्यालय परिवार की ओर से सृष्टि को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।


