Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

एसडीओ राकेश कुमार ने किया तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण

 एसडीओ राकेश कुमार ने किया तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 

एसडीओ राकेश कुमार ने गुरुवार को तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अस्पताल परिसर की साफ सफाई, चिकित्सक एवं कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर ,सामान्य वार्ड, ओपीडी , औषधि वितरण केंद्र, मरीजों की सुविधा के लिए पंजीकरण केंद्र , टीकाकरण केंद्र, प्रसव कक्ष, ओटी कक्ष, साहित इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया। एसडीओ राकेश कुमार ने अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष जताया। और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण सहित डॉक्टर एवं कर्मियों की मौजूदगी और गुणवत्तापूर्ण इलाज को लेकर कई निर्देश दिए। एसडीओ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण इलाज ,  जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, तथा मरीजों को समुचित मात्रा में दवा मिलनी चाहिए । बाहर से दवा खरीदना ना पड़े। उन्होंने चिकित्सकों को डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण पर अस्पताल में आने वाले रोगियों को उचित सलाह और जागरूक करने का निर्देश दिया।  वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण के द्वारा अस्पताल के द्वारा रोगियों के हित में विभाग के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में पदाधिकारी को अवगत कराया गया। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज, बीसीएम शारदा कुमारी, स्थापना के मोहम्मद शहंशाह, फार्मासिस्ट अनुराग कुमार, डाटा ऑपरेटर मोहम्मद हाशमी, सायिका  सहित ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom