तीन दिन से लापता अधेड़ व्यक्ति का गड्ढे में मिला में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 15 बजलपुरा के 3 दिन से लापता बुजुर्ग व्यक्ति का शव गुरुवार को घर से थोड़ी दूरी के पास के गड्ढे से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना थाना क्षेत्र के नगर परिषद तेघड़ा वार्ड संख्या 15 बजलपुरा गांव निवासी (70) वर्षीय सुरेश प्रसाद सिंह पिता स्वर्गीय राम नारायण सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व बिना सूचना के घर से लापता हो गए। परिजनों व शुभचिंतकों द्वारा रिश्तेदारों एवं हर जगह उनकी खोजबीन की गई। बुधवार को उनके भाई अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद सिंह एवं उन सदस्यों द्वारा के द्वारा तेघड़ा थाना में उनके लापता होने का आवेदन भी दिया गया था। लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। 17 अक्टूबर सुबह करीब 5:00 बजे बगल के पड़ोसियों द्वारा गड्ढे के पानी में मृतक का शव देखा गया। लाश मिलने की जैसे ही सूचना ग्रामीणों एवं घर वालों को मिली । भारी संख्या में लोग वहां इकट्ठे हो गए। और घटना की सूचना तेघड़ा थाना को दी गई। एस आई नवीन कुमार एवं मुकेश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सरदार अस्पताल भेजा गया। आसपास के लोग आशंका व्यक्त कर रहे हें कि गड्ढे के बगल में जाने के कारण डूबने से मौत हुई है। तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमारने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक तीन भाई में सबसे बड़े थे। इनका एकमात्र पुत्र था जो 2013 में गंगा स्नान करने के क्रम में डूब गया था। मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। छोटे-मोटे किसानी कार्य किसी तरह कर लेते थे। वे अपने पीछे पत्नी और एक अविवाहित पुत्री छोड़ गए। मौके पर उपस्थित राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव,जदयू के जिला उपाध्यक्ष देव कुमार एवं स्थानीय लोगों ने स्थानीय प्रशासन से उनके परिवार को आपदा कोष से सहायता राशि मुहैया करने की मांग की है।



