Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

महामंडलेश्वर रामस्वरूप दास जी महाराज की 35वां पुण्यतिथि पर पूजन -अर्चना और भंडारे में शामिल हुए संत: तिलक लगा दी दक्षिणा

महामंडलेश्वर रामस्वरूप दास जी महाराज की 35वां पुण्यतिथि पर पूजन -अर्चना और भंडारे में शामिल हुए संत: तिलक लगा दी दक्षिणा 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

 तेघड़ा/बेगूसराय

महामंडलेश्वर ब्रह्मालीन 1008 रामस्वरूप दास महाराज की 35 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर हरिहरपुर ठाकुरबारी में विशेष अनुष्ठान और भंडारा का आयोजन किया गया। सुबह मंदिर में महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में ब्रह्मालीन महंत राम स्वरूप दास जी महाराज के स्थापित किए गए मूर्ति  एवं चरण पादुकाओं का दुग्धाभिषेक, पूजन- अर्चन के बाद आरती हुई। आचार्य पंडित द्वारा वैदिक मित्रों के साथ पूजन कराया गया। आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र और पूरे जिले से बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण किया। सर्वप्रथम संत ,महंथ,  एवं ब्राह्मणों को भोजन कराकर महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज ने तिलक लगाकर दक्षिणा दी। उसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण की। महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज ने कहा की  ब्रह्मालीन महंथ रामस्वरूप दास जी महाराज के ब्रह्मालीन होने के बाद भक्तों को काफी अधिक क्षति पहुंची है। महंथ अपना चोला छोड़ जाते हें। फिर भी संसार में  हमेशा ही मौजूद रहते हें। अध्यात्म की दुनिया में ऐसे संत बहुत ही कम मिलते हें। इस अवसर पर सुजा महंत महामंडलेश्वर राम शंकर दास जी महाराज, बिहट के महंथ महामंडलेश्वर मौनी बाबा, समस्तीपुर के महामंडलेश्वर शिवराम जी महाराज, पतैली महंत अवध किशोर दास जी महाराज, खम्हार महंत राम कृपाल दास जी महाराज, व्यवस्था में लगे रंजीत कुंवर सहित सैकड़ो संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom