Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

21 अक्टूबर को पटना में आयोजित श्री कृष्ण सिंह जयंती की तैयारी को लेकर बैठक

 21 अक्टूबर को पटना में आयोजित श्री कृष्ण सिंह जयंती की तैयारी को लेकर बैठक

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

तेघड़ा प्रखंड काँग्रेस कमिटी  के तत्वावधान में प्रखंड काँग्रेस कमिटी तेघड़ा की बैठक काँग्रेस भवन तेघड़ा में प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता तथा सरोज कुमार पासवान की संचालन में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन द्वारा  नवनियुक्त प्रखंड प्रभारी तथा वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष रामविलास सिंह तथा प्रदेश डेलीगेट शशिशेखर राय  को अंग वस्त्र तथा मालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार तथा संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए प्रदेश द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम प्रथम मुख्यमंत्री डाॅ  श्रीकृष्ण सिंह जी के जयंती समारोह में दिनांक 21 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में तेघड़ा से पटना चलने की आह्वान किया । साथ ही श्रीबाबू को भारत रत्न सम्मान की मांग को पुरे जोश से उठाया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष चुनचुन राय, संजय सिंह ,सुबोध सिंह ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार ,नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्रा ,दीपक सिंह ,राजीव रंजन सिंह ,रंजित प्रसाद सिंह उर्फ राजा बाबू ,राजेश कुमार श्रवण, रामबाबू साह ,अताउर रहमान, समीर कुमार ,अवध किशोर सिंह, उदय सिंह ,मो जाहिद, रवि रंजन सिंह ,जिवेश सिंह ,राजेन्द्र सिंह, पप्पु यादव ,बैजनाथ कुमार  सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom