Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सेवानिवृत्ति आर्मी की पुत्री नेट परीक्षा में पाई सफलता पर स्वाति को बधाई दी

सेवानिवृत्ति आर्मी की पुत्री नेट परीक्षा में पाई सफलता पर स्वाति को बधाई दी


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

 तेघड़ा /बेगूसराय

 भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित मल्हीपुर गांव निवासी अवकाश प्राप्त सैनिक सीताराम राय की पुत्री स्वाति कुमारी ने यूजीसी नेट पात्रता परीक्षा पास की है। स्वाति के पिता सेवानिवृत्त आर्मी मेन व माता साधना राय गृहिणी हें। उनकी इस कामयाबी पर वायु सेवा के अधिकारी पद से अवकाश प्राप्त तेघड़ा विधानसभा के भावी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने बधाई देते हुए कहा कि स्वाति एक होनहार छात्रा के रूप में कामयाबी हासिल की है। यह पूर्व सैनिक संगठन और पूरे समाज के लिए के लिए गर्व की बात है। वही पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन रामकृष्ण पाठक, कोषाध्यक्ष केशव कुमार, तेघरा अनुमंडल अध्यक्ष साकेत कुमार, भावेश कुमार, सलाहकार कैप्टन अमोद सिंह, रितेश कुमार ,प्रभात कुमार ,रामायण जी, शरण सिंह, सुरेंद्र चौरसिया सहित दर्जनों पूर्व सैनिकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी वहीं स्थानीय मुखिया रौशन राय, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राय, शिक्षक प्रकाश रंजन राय सहित गांव के अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की तथा उन्हें शुभकामनाएं दी है। स्वाति ने 10 वीं आर्मी पब्लिक स्कूल कलिम्पोंग से,12 वीं की परीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट इलाहाबाद से  प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है।इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वाणिज्य  विषय से प्रथम श्रेणी से स्नातकोत्तर करने वाली स्वाति ने यूजीसी नेट की पात्रता परीक्षा पास की।उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु को दिया। उसका चयन सामान्य ई डब्लू एस कोटि में वाणिज्य विषय से हुआ है।उसने 300 पूर्णांक में  191 अंक हासिल की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom