4 नवंबर को अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे शिविर
तेघड़ा /बेगूसराय
अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा के परिसर में 4 नवंबर 2024 को दिव्यागता प्रमाण पत्र बनाने के लिए आयोजन किया जाना है। यहां प्रखंड के विभिन्न पंचायत एवं नगर परिषद तेघड़ा एवं बरौनी क्षेत्र के दिव्यांग जनों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। यह आयोजन बेगूसराय के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ( सिविल सर्जन) के निर्देश पर तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें सभी प्रकार के दिव्यांग जनों का यूडी आईडी कार्ड जांचों उपरांत निर्गत किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण एवं बुनियाद केंद्र के प्रभारी मैनेजर संयुक्त कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांग जन ऑनलाइन आवेदन, पत्र दो फोटो ,आधार कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र लेकर शामिल होंगे। प्रमाण पत्र बनाने के लिए टीम में डॉ अखिलेश कुमार, दो सोना कुमार, डॉ शिवम् आनंद, डॉ आदिति सिंह ,डॉक्टर राजीव लाल, डॉ मोहम्मद आमिर अली, पूजा कुमारी क्लिनिक साइकोलॉजिस्ट को शामिल किया गया है। शिविर सुबह 10:00 से शुरू होगी



