Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मेधा प्रतियोगिता परीक्षा कि तैयारीयां पूर्ण , बरौनी के खेल गांव भक्ति योग पुस्तकालय में होगा भव्य आयोजन

मेधा प्रतियोगिता परीक्षा कि तैयारीयां पूर्ण , बरौनी के खेल गांव भक्ति योग पुस्तकालय में होगा भव्य आयोजन 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा(बेगूसराय)

तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के  छात्र-छात्राओं के लिए 20 अक्टूबर 2024 को बरौनी खेल गांव के भक्ति योग पुस्तकालय में आयोजित होने वाले मेधा प्रतियोगिता परीक्षा 2024 की संपूर्ण तैयारीयां पूरी कर ली गई है।  तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय वायुसेना के अवकाश प्राप्त अधिकारी सह विधानसभा के भावी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी के मार्गदर्शन में टीम के द्वारा विभिन्न विद्यालयों व क्षेत्र में छात्र छात्राओं एवं उनके परिजनों को मेधा प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने हेतु जागरूक किया जा रहा था। उक्त बातों की जानकारी देते हुए क्षेत्र के उत्कृष्ट समाजसेवी सह बरौनी विधानसभा के भावी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में यह परीक्षा मिल का पत्थर साबित होगा।  आनंद जी ने कहा कि शिक्षा का अलख जगाने के लिए हर साल अपने पैतृक गांव  बरौनी में मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करवाते आ रहे हें। उन्होंने बताया कि मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कंपटीशन की भावना को विकसित करना एवं बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करवाना है। जिसकी संपूर्ण तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि  20 अक्टूबर 2024 को मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन ऐतिहासिक खेल गांव बरौनी के भक्तियोग पुस्तकालय बरौनी  1 के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। जिस प्रतियोगिता परीक्षा में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं भाग ले रहें हें। इस परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को मोटरसाइकिल,लैपटॉप, मोबाइल, साइकिल, और छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा। साथ ही 100 मेधा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी आकर्षक इनाम भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेधा प्रतियोगिता परीक्षा  तीन चरणों में संपन्न होगी। क्लास 4 से 7 तक पूर्वाहन के 7:00 बजे से, क्लास 8 से 10 तक पूर्वाहन के 9:00 से एवं 11वीं से ग्रेजुएशन पास तक 11:00 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होगी। जिसका परिणाम 27 अक्टूबर 2024 को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पूर्वाहन के 8:00 से समारोह पूर्वक रिजल्ट एवं पुरस्कार वितरण का कार्य भी संपन्न होगा।  उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कई दिनों से चल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom