प्रखंड कार्यालय में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष शिविर का आयोजन।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
विधुत आपूर्ति प्रशाखा तेघड़ा के द्वारा कार्यालय में शनिवार को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित सामाधान के लिये विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए विधुत विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक रंजन ने बताया कि विशेष शिविर में कुल दो मामलों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस शिविर में तेघड़ा ग्रामीण एवं नगर के दर्जनों उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी लेने के लिए आये थे और कुछ उपभोक्ता सौर्य ऊर्जा के बारे में जानकारी लेने के लिए शिविर में आये हुए थे। कनीय अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 30 हजार प्रति किलोवाट, 3 किलोवाट तक के कनेक्शन में 78 हजार रुपये सबसिडी देने का प्रावधान है। इस योजना के बारे में उपभोक्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि बिजली बिल में सुधार, बिल से संबंधित विवाद, भुगतान, नया कनेक्शन, गलत रीडिंग, खराब मीटर जैसी समस्याओं का भी निपटारा किया गया। विशेष शिविर मे



