पैक्स चुनाव को लेकर तैयारी जोड़ों पर मतदान सूची के प्रारूप का अंतिम प्रकाशन 25 अक्टूबर को
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
प्रखंड के कुल पांच पंचायत गौरा एक , गौरा 4, चक दाद मधुरापुर, बरौनी एक एवं चिल्हाय पंचायत के पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंध कार्यकारणी सदस्यों का चुनाव निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार चुनाव संपन्न होना है। पैक्स चुनाव को लेकर इन संबंधित पंचायतों में गहमा-गहमी तेज हो गई है। संभावित उम्मीदवार मतदाता को रिझाने में जुट गए हें। राज्य निर्वाचन अधिकारी ने पैक्स चुनाव को लेकर तिथि भी जारी कर दी है। और चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। चुनाव में इस बार 700 मतदाताओं पर मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। बीते दिनों मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आरओ राकेश कुमार के द्वारा किया गया। इसके बाद दावा आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 9 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। इसके निष्पादन के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। चुनाव को लेकर मतदान केंद्र भी बनाए गए हें।मतदान केंद्रो का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। पैक्स गोदाम नहीं होने पर समीप में स्थित सरकारी भवन में मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। प्रखंड के पंच पंचायत में पैक्स का चुनाव होना है जहां कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हें। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पैक्स चुनाव के लिए मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन हो गया है। दावा- आपत्तियां दाखिल करने की 9 से 22 अक्टूबर तक समय है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 25 अक्टूबर को कर दिया जाएगा।


