बिट्टू यादव के हत्यारे को सजा दिलाने को लेकर राजद के प्रतिनिधि मंडल ने मिला एसपी से।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
(तेघड़ा)बेगूसराय
राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामानन्द प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष बरौनी मो अब्दुल जब्बार,श्रमिक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष बरौनी राजकुमार राय, जिला सचिव अधिवक्ता सह जिला महासचिव राजद शशिभूषण यादव,युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार पप्पू,प्रखंड उपाध्यक्ष बरौनी राजीव कुमार यादव आदि ने बरौनी प्रखंड के सिमरिया दो पंचायत के कसहा ग्राम के वार्ड 14 में बिट्टू यादव जिनका निर्मम हत्या कर दिया गया था उनके घर पर जाकर मृतक परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया ।उनके घर पर जाने के बाद वहां के ग्रामीणों जनार्दन यादव, बीरन यादव आदि के अनुरोध पऱ बेगूसराय के पुलिस कप्तान से मुलाकात की घटना की त्वरित करवाई करने तथा अपराधी को फांसी की सजा मिले और मृतक के परिवार को बीस लाख रूपये का मुआवजा देते हुए सुरक्षा की गारंटी की मांग की गई। मांग पत्र पढ़कर एसपी ने गंभीरता पूर्वक कहा कि हमने घटना का उद्भेदन कर दिया है।अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ लेंगे और सख्त से सख्त सजा की मांग कोर्ट में करेंगे।और मृतक के परिवार के लोगो को सुरक्षा मोरिया कराई जाएगी।



