Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मांगों को लेकर सीपीआईएम ने प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन, सीओ को सौंपा ज्ञापन

मांगों को लेकर सीपीआईएम ने प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन,सीओ को सौंपा ज्ञापन


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय भाकपा मार्क्सवादी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मालूम हो की भाकपा मार्क्सवादी के मोहम्मद अली  की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन आयोजित कर तेघड़ा अंचलाधिकारी को  मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में सभी भूमिहीनों को बास के लिए 0 5 डिसमिल जमीन का पर्चा व आवास दिया जाये, परचाधारियों को पर्चा की जमीन की जमाबंदी दर्ज कर राशिद दिया जाये, जमीन पर से बेदखल परचाधारियों को उक्त जमीन पर दखल दिलाया जाए, दाखिल खारिज, जमाबंदी सुधार और परिमार्जन के नाम पर राजस्व कर्मचारी एवं उनके निजी मुंशी और अंचल कर्मी द्वारा लोगों के दोहन पर रोक लगाया जाए, किसानों के लिए मुक्त बिजली की व्यवस्था किया जाए,स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर में हो रही गड़बड़ी का जांच एवं बिजली व्यवस्था ठीक की जाए, मिड डे मील वर्कर ,रसोईया ,आंगनवाड़ी ,आशा ,ममता कोरियर एवं सभी संविदा कर्मी को स्थाई करण किया जाए उन्हें तत्काल 26000 रुपया मासिक वेतन भुगतान किया जाए , सभी बाढ़ पीड़ितों, किसनों का कृषि क्षति का मुआवजा राशि उपलब्ध कराने , भूमिहीन मजदूर किसान विरोधी भूमि सर्वे पर रोक लगायी जाये सहित अन्य मांग शामिल हें। धारणा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के पूर्व विधायक कॉमेड राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किसान एवं मजदूर की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीन बार सत्ता में आने के बाद भी पीएम मोदी ने महंगाई को आसमान पर पहुंचने का काम किया है। जिससे आम जनता परेशान हें गरीबों की जिंदगी आज मुश्किल में है ।दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों के बड़े हिस्से को न्यायालय के जरिए अधिकार समाप्त कर रहा है। वहीं कामरेड सुरेश पासवान ने कहा कि आरक्षण दलित ,पिछड़ों का अधिकार है इसे बचाने की लड़ाई जारी रहेगी ।आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी गरीब भूमिहीन को बसाने के लिए जमीन नहीं मिली है। मौके पर रामचंद्र गुप्त, दयानंद चौधरी, कामरेड विनीताभ, जय गणेश चौरसिया, राजेंद्र शर्मा, रमेश सिंह आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom