Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

हवन , पूजन व कलश विसर्जन के साथ के साथ पूजी गई सिद्धिदात्री

 हवन , पूजन व कलश विसर्जन के साथ के साथ  पूजी गई सिद्धिदात्री



तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 



तेघड़ा / बेगूसराय 

 प्रखंड के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मां दुर्गा के मंदिरों एवं पंडालों, एवं घरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन और कलश विसर्जन के साथ शनिवार को को विजयदशमी का पाव विधिवत संपन्न हो गया। अंतिम दिन जगत-जननी के सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना की गई। श्रद्धालुओं ने दुर्गा मंदिरों व  घरों में हवन पूजन कर स्थापित कलश को नदी में प्रवाहित कर लोक कल्याण की कामना की। नौ दिनों तक व्रत करने वाले श्रद्धालुओं ने विजयदशमी के दिन पारण किया। देवी के नौ दिवसीय पर्व नवरात्र की प्रखंड में धूम रही। अंतिम दिन शनिवार को देवी मंदिरों से लेकर पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। दर्शन-पूजन कर जन कल्याण की कामना की गई। बरौनी घटकिंण्डी के प्राचीन दुर्गा मंदिर में शनिवार की सुबह पुजारी सुरेंद्र पाठक एवं विभिन्न विद्वान पंडितों के द्वारा यजमान बने देवराज सिंह, अमरजीत कुमार सिंह आदि दर्जनों साधकों के द्वारा विधिवत माता का हवन किया गया। एवं पूजा अर्चना एवं आरती के उपरांत हजारों संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन करके जगत जननी से मन्नतें मांगी। वहीं गौरा एक सच्चा दुर्गा समिति, चौधरी टोल सार्वजनिक दुर्गा स्थान गौरा , सर्व मनोकामना आदर्श दुर्गा मंदिर गौरा एवं बाजितपुर पिढ़ौली  सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया कर कलश विसर्जन किया गया। इस दौरान लोक कल्याण की कामना की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र में जगह-जगह स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पूजनोत्सव की धूम है। पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, श्रद्धालुओं के पंडालों में पहुंचने का सिलसिला पूरे दिन व देर रात तक चलता रहा। नया नगर दुलारपुर दुर्गा स्थान , गौरा के सभी छह दुर्गा स्थान , बरियारपुर दुर्गास्थान, नया टोला दनियालपुर दुर्गास्थान, चिल्हाय अंबादुर्गा स्थान, पकठौल  किरतौल दुर्गा स्थान आदि क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़ से पूरे दिन मेले जैसा नजारा बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom