Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सुपुर्द- ए- खाक हुए 95 वर्षीय पूर्व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शायान अहमद। जनाजे की नमाज बड़े पुत्र मंजर शायान ने पढ़ायी।

 सुपुर्द- ए- खाक हुए 95 वर्षीय पूर्व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शायान अहमद। जनाजे की नमाज बड़े पुत्र मंजर शायान  ने पढ़ायी।

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/ बेगूसराय 

शनिवार को सामाजिक सौहार्द के हिमायती बड़ा बाबू के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी तेघड़ा दनियालपुर निवासी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत 95 वर्षीय मोहम्मद शायान अहमद सुपुर्द -ए-खाक हुए। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ यह बताने को काफी थी की तेघड़ा नगर  वासियों में वे कितने लोकप्रिय   थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही दनियालपुर गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को बेगूसराय के निजी नर्सिंग होम  में अपराहन के करीब 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली और इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके पार्थिव शरीर को दनियालपुर अवस्थित   निवास स्थल पर लाया गया जहां क्षेत्र के सैकड़ो लोग उनके अंतिम दर्शन किया । शनिवार को नमाज जोहर 1:30 बजे दनियालपुर जमा मस्जिद के सहन में नमाज अदा की गई । जहां उनके बड़े पुत्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैगंबरपुर अयोध्या के प्रधानाध्यापक मंजर शायान ने पढ़ाया । नमाज अदा करने के बाद जनाजे में हजारों लोग शामिल हुए। और मस्जिद चौक के कब्रिस्तान में उन्हें खाक- ए- सुपुर्द किया गया। 

जनाजे के वक्त तेघड़ा के पूर्व डीएसपी व वर्तमान डीआईजी अब्दुल्ला,

 तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, नगर परिषद तेघड़ा के पूर्व उपमुख्य पार्षद सह व्यावसायिक संघ के सचिव सुरेश रोशन, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार, राजद नेता मकबूल आलम, जुलम सिंह, मोहम्मद नौशाद आलम,  पुत्र प्रधानाध्यापक मंजर शायान, तेघड़ा के चर्चित डेंटल डॉक्टर जौहर शायान एवं पुत्र इंजीनियर इकबाल शायान , भाई सौबान अहमद एवं मरजान अहमद , एवं बहनोई अब्सदुल हसनैन के अलावे तेघड़ा के जाने-माने सामाजिक एवं राजनीतिक सरोकार से जुड़े लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom