समाजवादी नेता सह पूर्व सरपंच स्मृति शेष प्रमोद चौरसिया की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा ,बेगूसराय
उत्तर तेघड़ा क्षेत्र में 1974 के जेपी आंदोलन के नेतृत्व समाजवादी नेता के नाम से प्रसिद्ध जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व सरपंच प्रमोद कुमार चौरसिया की प्रथम पुण्यतिथि युवक संघ पुस्तकालय पकठौल के परिसर में शनिवार को मनाई गई। जहां सामाजिक एवं राजनीतिक सरोकार से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय ने कहा कि जनता दल यू के स्थापना कल से इन्होंने जदयू का झंडा थाम कर अपने जीवन के अंतिम क्षण तक जनता दल यूनाइटेड व सामाजिक परिवर्तन के लिए निरंतर काम किया। जिला पार्षद शिवचंद्र महतो ने कहा कि प्रमोद बाबू तेघड़ा सहित क्षेत्र वासियों के साथ विशेष स्नेह रखते थे। वह हमेशा न्यायिक प्रक्रिया को चुस्त दुरुस्त बनाने के साथ ही समता मूलक समाज के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रहती थी। मुखिया पंकज सहनी ने कहा कि प्रमोद बाबू एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं न्याय प्रिय व्यक्ति थे ये हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनके पुत्र नंदकिशोर कुमार ,श्याम किशोर एवं प्रशांत किशोर ने कहा कि पिताजी की महानता पर हम सबों को गर्व है वे केवल नेता ही नहीं समाज सुधारक भी थे उन्होंने अपना पूरा जीवन एक सामाजिक व राजनीतिक वैज्ञानिक के रूप में जिया। शायद पूर्व जन्म में मैंने कोई बहुत बड़ा पुण्य किया था जो कि ऐसे पिता का बेटा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । जनता दल यू के जिला उपाध्यक्ष देव कुमार एवं रामनरेश सिंह ने कहा कि जनता दल के स्थापना काल के ये पूरे क्षेत्र में नेता जी के नाम से प्रसिद्ध थे, जय प्रकाश नारायण के आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने जदयू का झंडा थाम कर अपने जीवन के अंतिम क्षण तक जनता दल यूनाइटेड व सामाजिक परिवर्तन के लिए निरंतर काम किया। मौके पर किसान प्रकोष्ठ के अरविंद कुमार महतो, प्रखंड प्रधान महासचिव अविनाश कुमार,निक्सन कुमार, शंभू पंडित,सर्वर आजाद के अलावे कई सामाजिक एवं राजनीतिक सरोकार से जुड़े लोगों व शुभचिंतकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


