वत्स सेवा समिति की नई पहल डॉ चंदन अग्रवाल के 40 वें जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 15 लोग बने महादानी
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा , बेगूसराय वत्स सेवा समिति प्रधान कार्यालय नया नगर दुलारपुर द्वारा तेघड़ा के सुप्रसिद्ध व्यवसायिक सह पूर्व उप मुख्य पार्षद सुरेश रोशन के बड़े पुत्र कानपुर और बरेली के जीडी गोयंका स्कूल के अध्यक्ष सह समाजसेवी डॉक्टर चंदन अग्रवाल के 40 वें जन्मदिन पर शनिवार को विजयदशमी के दिन उनके तेघड़ा अवस्थित मां भगवती कंपलेक्स के परिसर में मिनी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डॉ चंदन अग्रवाल एवं वत्स सेवा समिति के सदस्यों एवं ब्लड बैंक के कर्मियों के नेतृत्व में टीम ने रक्तदान से पहले की प्रक्रिया पूरी करते हुए रक्तदाताओं के फार्म भरवाए। सामान्य परीक्षण में स्वस्थ मिलने के बाद रक्तदाताओं से रक्तदान कराया गया।रक्तदान की प्रक्रिया की शुरुआत सर्वप्रथम समाजसेवी डॉ चंदन अग्रवाल के रक्तदान से प्रारंभ हुई। रक्तदान के मौके पर डॉ चंदन अग्रवाल ने सभी रक्त वीरों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि लोगों को अपने जन्मदिन पर फिजूल खर्च करने के बजाय जन सेवा के कार्य करके उसे यादगार बनाने की प्रयास करनी चाहिए। उन्होंने लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान चार धाम के पुण्य की तरह होता है। जहां अपने रक्तदान से किसी अन्य व्यक्ति की जान बचाने का पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पूरे साल में अधिकतम तीन बार स्वैच्छिक रक्तदान जरूर करनी चाहिए। वही वत्स सेवा समिति के सचिव रजनीश कुमार ने जिले वासियों से आग्रह किया कि डॉ चंदन अग्रवाल की तरह अपने अपने परिजनों के विशेष दोनों को इसी तरह खास बनाएं और रक्तदान शिविर का आयोजन करें। इससे यह एक नई परंपरा बन जाएगा और जरूरतमंदों को रक्त मिलने में आसानी रहेगी । दान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है। वहीं मुरारी कुमार ने अपने बेटे आदित्य राज के जन्मदिन पर अपना रक्तदान कर लोगों को प्रेरणा दिया, रक्तदाता में मुरलीधर कुमार,अंटू कुमार सिंह , समीर राज, विवेक कुमार, गौतम कुमार, बिना कुमारी, राजू अंसारी , अफरोज आलम ,मोहम्मद एजाज , उमा देवी ,जय किशन कुमार, प्रकाश महतो, ललन कुमार । शिविर में रक्तदान करने वालों को सर्टिफिकेट, और दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में निशांत भारद्वाज, शिक्षक भीम कुमार, आयुष मुखिया, सुमंत कुमार, कुंदन कुमार, राजा, कृष्ण कुमार, साहिल शांडिल्य , पत्रकार अशोक कुमार ठाकुर एवं अजीत कुमार झा, व्यावसायिक सुशील कुमार केजरीवाल, चंदन कुमार ,अफरोज आलम के सहयोग के साथ ही रोटरी क्लब की टीम के द्वारा सुरक्षित रक्त संग्रह किया गया।



