आकांक्षी प्रखंड संपूर्णता अभियान का हुआ समापन
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/बेगूसराय
तेघरा: प्रखंड के अटल कलाम भवन के सभागार में नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड के संपूर्णता अभियान का समापन समारोह बुधवार को विधिवत संपन्न हुआ। इसके तहत 6 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक की प्रगति प्रस्तुत की गई। जिसमें
1. मिट्टी जांच कार्ड में 90 प्रतिशत, 2. प्रसव पूर्व जांच में 95 प्रतिशत
3. उच्चरक्तचाप जांच में 128 प्रतिशत
4. मधुमेह जांच 127 प्रतिशत
5 स्वयं सहायता समूह को रूल्विंग फंड में 97 प्रतिशत
6 आईसीडीएस द्वारा टेक होम राशन देने में 100 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया गया
आकांक्षी प्रखंड तेघड़ा ने संपूर्णता के छः सूचकांक में से तीन में 100 प्रतिशत सफलता प्राप्त किया है। तीन महीने चलने वाले संपूर्णता अभियान के सच्चे सफलता पूर्वक
संपूर्णता अभियान का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन समहरो की शुरुवात एसडीएम राकेश कुमार वा बीडीओ राकेश कुमार एवं अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार ने किया। इस अवसर पर कई फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्थानीय मुखिया ,प्रखंड स्तर के अधिकारी एवं पिरामल के प्रोग्राम लीडर दीपक मिश्रा गांधी फेलो अर्पित पाल, उत्कर्ष कटियार उपस्थित थे। संपूर्णता अभियान के तहत विभिन्न संकेतकों पर हुई प्रगति को प्रस्तुत किया। अभियान में शामिल 6 प्रमुख संकेतकों में से तीन पर शत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया। इसमें मृदा स्वास्थ्य कार्ड का शत-प्रतिशत वितरण सबसे बड़ी उपलब्धि रही। उपस्थित अधिकारियों ने सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे आशा दीदी, सेविका, एएनएम, और सीएचओ के सामूहिक प्रयासों की सराहना की और इस अभियान की सफलता में उनके अमूल्य योगदान की प्रशंसा की। बीडीओ ने कहा अभियान के जरिए प्राप्त गति को अन्य विकास क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। था मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार, प्रखंड समन्वयक नीतेश कुमार , बिजली विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक रंजन, लेबर इंस्पेक्टर झुमा कुमारी, जीविका के एरिया कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमलेश कुमार राय, मुखिया पंकज कुमार सहनी , चंद्रभूषण सिंह, पंकज पासवान, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज , स्थापना के मोहम्मद शहंशाह, बीसीएम शारदा कुमारी, जीएनएम रति रानी, आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार, वार रूम रामप्रवेश ठाकुर, स्वच्छता पर्यवेक्षक हरवंश कुमार सिंह , किसान सलाहकार नीरज कुमार, रवि शंकर कुमार, संजीव कुमार, मोहम्मद मीराजुल, सुरेंद्र कुमार, आवास सहायक, राजीव कुमार ,गुड़िया कुमारी, निरंजन कुमार,विकास मित्र नंदकिशोर कुमार, शिव शंकर दास, के अलावे विभिन्न विभाग के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया।


