दसवीं के दिन व्यायाम साला में सैकड़ों लोग शोभा यात्रा में शामिल होंगे।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
श्री छत्रपति शिवाजी व्यायामशाला बारो की ओर से विजय दशमी,13 अक्टूबर को पारंपरिक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
सुबह 9:00 बजे शोकहारा,2 बजे फुलवरिया एवं 3:00 बजे बारो की प्रतिमा का विसर्जन कराया जाएगा।
श्रीछत्रपति शिवाजी व्यायामशाला,बारो,बरौनी की ओर से मां दुर्गा पूज्यनोत्सव के दशमी तिथि को भव्य शोभायात्रा बरसों की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी धूमधाम से निकालने की तैयारी की जा रही है।बारो में दुर्गा अष्टमी को पारंपरिक शस्त्र पूजन अनुष्ठान भी किया जाता है। इस कार्यक्रम को लेकर 7अक्टूबर को राष्ट्रकवि दिनकर की प्रारंभिक पाठशाला मध्य विद्यालय बारो परिसर में शांति समिति की बैठक भी हुई। जिसमें तेघड़ा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद , नगर परिषद बरौनी के कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार, फुलवरिया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह, गढ़हरा थाना अध्यक्ष सुमंत चौधरी सहित समाज के दर्जनों बुद्धिजीवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि ने परंपरागत शोभायात्रा जुलूस के तैयारी की वारिकी से समीक्षा की। इस मौके पर बारो के लाल देवी माता और सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य रामप्रीत शर्मा, कमली ठाकुर, प्रमोद सिंह,सोनू कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद लोगों ने पूजा व्यवस्था की जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दी।साथ ही आवश्यक सहयोग की अपेक्षा भी किया।पुलिस ने कहा कि मनचलों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यवधान करने वालों किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा । जिसमें पूजा समिति एवं आम बुद्धि जीवन का सहयोग आवश्यक है।मौके पर पूर्व मुखिया सह जदयू नगर बरौनी परिषद के अध्यक्ष पंकज राय,मो जफर आलम, वार्ड पार्षद अशोक ठाकुर, संतोष आर्य,मो नेहाल,मो इबरार आलम समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने बताया कि अष्टमी के दिन परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम है। पुलिस पदाधिकारी ने प्रतिमा विसर्जन के रूट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में घातक हथियार,अस्त्र, शास्त्र आदि का प्रयोग नहीं किया जाना है। डीजे पर पाबंद रहेगा। शांति से मोटरसाइकिल के साथ पैदलयात्रा ,सौहार्द पूर्ण वातावरण में शोभा यात्रा में लोग बाइक के साथ व पैदल शामिल होंकर इस महान धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे ।इस दौरान आर्य समाज मंदिर बारो अभेदानन्द आश्रम में एकत्रीकरण होगा। इसके बाद बारो दुर्गा स्थान से होते हुए बारो बाजार, फूलों चौक, रामपुर टोला, रेलवे छह नम्बर ढाला, रेलवे कॉलोनी गढ़हरा से होते हुए शहीद रामजीवन सिंह द्वार से पार करते हुए ग्रामीण बैंक गढ़हरा होते हुए शोभा यात्रा पुनः पूजा स्थल पहुचेगी।इसके बाद प्रतिमा लेकर जयनगर घाट में विसर्जन किया जाएगा। जबकि बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के शोकहारा- फुलवरिया के लगभग 20,माता भगवती एवं माता काली की प्रतिमा के साथ बाड़ी-बाड़ी से पहले शोकहारा फिर फुलवरिया आलू चट्टी रोड, राजेंद्र रोड, बरौनी चौक, दीनदयाल रोड, फुलवरिया बाजार होते हुए फुलवरिया चंद्रवंशी चौक( तारा अड्डा) का भ्रमण करा कर विसर्जन कराया जाएगा। जिसमें सैकड़ो की संख्या में माता- बहने, बच्चे, बूढ़े, नौजवान यात्रा में शामिल रहेंगे? सुबह 9:00 बजे शोकहारा के मां भगवती की प्रतिमा उठाई जाएगी। 2:00 बजे के बाद फुलवरिया की प्रतिमाओं का शोभा यात्रा निकालकर विसर्जन कराया जाएगा। जबकि बारो के दो प्रतिमाओं का विसर्जन का कार्यक्रम एवं छत्रपति शिवाजी व्यायाम शाला का भव्य शोभा यात्रा दिन के 3:00 से निकली जाएगी ।



